Weather Updates : गर्मी से मिलने वाली है रहत इस दिन होगी हरियाणा और दिल्ली में बारिश

Weather Updates : दक्षिण पश्चिम मानसून ने गोवा में एंट्री कर दी है लेकिन आप उसके बाद मुंबई में भी दस्तक दे दी है। वहीं भारत के मौसम विभाग ने एक अन्य जानकारी शेयर की है, इसमें उनका कहना है कि दूसरी और उत्तर पश्चिम और मध्य से लू सभी मामलों में राहत मिलती दिख रही है। भारत मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लगभग 3 डिग्री तापमान में कमी आ सकती है।
इसी के साथ मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि महाराष्ट्र और गोवा के दक्षिण जिलों में मानसून के आने की सामान्य तिथि लगभग 7 जून के आसपास है। वही पुणे में 10 जून और मुंबई में 11 जून तक मानसून आने की संभावना है। ऐसे में आई एम डी के अनुसार मानसून की गति लगातार आगे बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
वहीं अगर देखा जाए तो अरब सागर के कुछ हिस्सों जैसे कि गोवा और उससे सटे हुए कुछ इलाकों में आने वाले 3 से 4 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है। इस दौरान हवा की गति लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि आने वाले 5 दिनों में पूर्वोत्तर भारत और हिमालय क्षेत्र पश्चिम बंगाल में तेज बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है। वही आने वाले कुछ घंटों में मुंबई के इलाकों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश होती हुई दिखाई दे सकती है।
Advancement of Southwest Monsoon:
Southwest Monsoon has further advanced into remaining parts of central Arabian Sea, most parts of Konkan (including Mumbai), some parts of Madhya Maharashtra, some more parts of Karnataka today, the 11th June, 2022. pic.twitter.com/bWE6pzq8rH
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 11, 2022
साथ ही साथ जल्द ही मौसम में बड़ा बदलाव दिखाई देने जा रहा है, क्योंकि भारत में मानसून प्रवेश कर चुका है, जिसके चलते आप लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी और तापमान भी नीचे गिर जाएगा।
Also Read : Weather Updates : गर्मी से लोगो को मिलेगी राहत, इन राज्यों में हो सकती है बारिश