बॉलीवुड कलाकार अर्जुन कपूर माँ को याद करके हुए भावुक ,कहदी ये बात

home page

बॉलीवुड कलाकार अर्जुन कपूर माँ को याद करके हुए भावुक ,कहदी ये बात

बॉलीवुड के सुपरस्टार अर्जुन कपूर आए दिन किसी ने किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले भी अर्जुन कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में थे। और अब एक बार फिर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की
 | 
बॉलीवुड कलाकार अर्जुन कपूर माँ को याद करके हुए भावुक ,कहदी ये बात

बॉलीवुड के सुपरस्टार अर्जुन कपूर आए दिन किसी ने किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले भी अर्जुन कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में थे। और अब एक बार फिर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसकी वजह से वह फिलहाल सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दे कि अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

उसके बाद से ही चारों ओर केवल अर्जुन कपूर की ही बातें चल रही है। आपको बता दें, कि अब अर्जुन कपूर की मां इस दुनिया में नहीं है। लेकिन आज भी अर्जुन कपूर अपनी मां को बहुत ज्यादा याद करते हैं।

अर्जुन कपूर भावुक हुए अपनी माँ की याद में

एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि वह अपनी मां के बेहद करीब थे। और उन दोनों के बीच बहुत ही खास तरह के बॉन्डिंग थी। और इसी वजह से अर्जुन कपूर हमेशा अपनी मां को मिस करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थी। दरअसल हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की थी।

जिसमें अर्जुन कपूर किसी बिल्डिंग के छत पर खड़े हैं और ऊपर आकाश की ओर देख रहे। बता दें कि अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, कि मुझे अक्सर ऐसा लगता है मानो मेरी मां ऊपर से जरूर देख रही है।

अर्जुन कपूर द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। अर्जुन कपूर के फैंस बैक टू बैक उनकी इस तस्वीर पर कमेंट करने लगे है। बता दें कि अर्जुन कपूर के फैंस ही नहीं बल्कि कुछ सेलिब्रिटी भी इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे है। जिनमें आयशा श्रॉफ ने कमेंट करते हुए कहा कि थाउजेंड प्रतिशत।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

इसके अलावा सिद्धांत कपूर और करण ने भी अर्जुन कपूर के इस तस्वीर पर कमेंट किया है। जानकारी के मुताबिक साल 1983 में बोनी कपूर ने मोना कपूर से शादी की थी। हालांकि यह शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी और साल 1996 में इन दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले ली। और फिर साल 2012 में मोना कपूर का स्वर्गवास हो गया।

बता दें कि अर्जुन कपूर बोनी कपूर और मोना कपूर के बेटे हैं। अर्जुन कपूर की एक बहन भी है, जिसका नाम अंशुला कपूर है। अर्जुन कपूर की आने वाली प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें तो उनके पास कई फिल्में हैं, जिनमें एक विलन रिटर्न्स, कुत्ते और द लेडी किलर शामिल है। हालांकि वे पिछली बार फिल्म भूत पुलिस में दिखाई दिए थे। bata दें कि तब यह फिल्म OTT पर रिलीज हुई थी। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ यामी गौतम, जैकलिन फर्नांडिस और सैफ अली खान भी शामिल थे।