90 पैसे में खरीदी थी पुरानी चम्मच, अब मिल रहे है इस चम्मच के 1 लाख 97 हजार

कहते हैं ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। व्यक्ति की किस्मत कब किस मोड़ पर आकर अचानक करवट बदल दे इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। लंदन के एक सामान्य व्यक्ति के साथ ऐसा ही कुछ घटित हुआ है जब उसकी किस्मत कुछ पल में ही फर्श से ऊपर उठकर अर्थ तक पहुंच गई। जी हां दोस्तों ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है क्योंकि किस्मत वाले सभी लोग नहीं होते।
पुरानी चम्मच के मिल रहे 1 लाख रुपये
लंदन के रहने वाले एक शख्स को एक पुरानी और टूटी फूटी चम्मच मिली। वह व्यक्ति वही के एक मार्केट से होकर गुजर रहा था तभी उसकी नजर एक दुकान में रखे हुए पुराने और टूटे हुए चम्मच पर पड़ी। उस व्यक्ति ने उस चम्मच को खरीद लिया। व्यक्ति ने वह चम्मच 90 पैसे में खरीदा था। बाद में वह व्यक्ति उस चम्मच को घर ले आया और चम्मच के साथ क्या किया जाए इस पर विचार करने लगा। बाद में उस व्यक्ति के मन में विचार आया कि क्यों ना एक चम्मच को ऑनलाइन बेचकर देखा जाए।
व्यक्ति ने उस चम्मच के फोटो क्लिक किए और वह फोटो ऑनलाइन ऑक्शन के एक प्लेटफार्म पर शेयर कर दिए। लोग उस चम्मच को खरीदने के लिए तुरंत बोली लगाने लगे और जैसे ही बोली लगने लगी तो वह व्यक्ति आश्चर्यचकित रह गया। शुरुआत में उस चम्मच को खरीदने के लिए एक व्यक्ति के द्वारा 57 हजार रुपए की बोली लगाई गई। परंतु धीरे-धीरे यह आंकड़ा बढ़कर करीब 1 लाख 97 हजार तक पहुंच गया। एक टूटे हुए छोटे से चम्मच की इतनी बड़ी बोली लगती हुई देख व्यक्ति काफी हैरान परेशान हो गया।
बाद में उस व्यक्ति ने हैरानी भरे मन को लेकर इस विषय के एक्सपर्ट से बातचीत की। पुरानी चीजों की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने उस व्यक्ति को बताया कि उसके पास जो चम्मच है वह सामान्य चम्मच नहीं है। वह चम्मच 13वीं शताब्दी का है। यही कारण है कि पुरानी वस्तुओं को खरीदने का शौक रखने वाले लोग इस चम्मच के लिए इतने अधिक पैसे देने के लिए आतुर थे। बाद में उस व्यक्ति ने उस चम्मच को बेच दिया। जितने पैसे में उसने वह चम्मच खरीदा था उससे उसे 12 हजार गुना अधिक पैसे प्राप्त हुए।