6 क्लास का बच्चा करता था प्रियंका चोपड़ा का पीछा खुद अभिनेत्री ने किया खुलासा वजह है की

बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रियंका चोपड़ा को पसंद करने वाले लोगों में हर उम्र के लोग शामिल हैं जिनमें छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक दिखाई देते हैं। ऐसे ही एक नन्हे फैन का किस्सा प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया जिसे सुनकर सभी लोग हैरान हो गए।
प्रियंका ने बताया एक नन्हे फैन का किस्सा
दरअसल अपने इस अजीब से फैन के बारे में प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया। आप आपके किसी ऐसे फैन के बारे में बताना चाहेंगे जिसमें बहुत ही अजीब सी हरकत की हो और वह फैन आपके लिए हमेशा याद बन गया। इस पर जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया।
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब वह मुंबई में रहती थी तब उनके साथ में एक बहुत ही अजीबोगरीब घटना घटी थी। दरअसल एक छठवीं क्लास का बच्चा उन्हें बहुत चाहता था। वह बच्चा हर वीकेंड पर अपने स्कूल में यह कह कर निकलता था कि मैं फैमिली से मिलने जा रहा हूं और परिवार से यह कहता था कि मैं दोस्तों से मिलने जा रहा हूं। इसके बाद वह आकर मेरे घर के बाहर खड़ा हो जाता था।
प्रियंका के घर के बाहर कई घंटे खड़ा रहता था वह बच्चा
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह बच्चा मेरे घर के गेट पर हर वीकेंड पर आकर 5 से 6 घंटे तक ऐसे ही खड़ा रहता। एक दिन उनके सिक्योरिटी गार्ड ने प्रियंका को बताया कि वह बच्चा हमेशा ऐसे ही आकर आपको देखने के लिए खड़ा रहता है। सिक्योरिटी गार्ड की बात सुनकर प्रियंका नहीं फिर उस बच्चे से मिलने के लिए उसे बुलाया। प्रियंका ने उससे बात की तो उस बच्चे ने बताया कि वह प्रियंका के साथ घूमना चाहता है।
उस बच्चे को प्रियंका की सारी हॉबीज पता थी। प्रियंका ने किसी इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें घूमने का काफी शौक है और इसीलिए उसने प्रियंका से कहा कि वह प्रियंका के साथ घूमना चाहता है। बाद में प्रियंका ने उसके घर वालों से संपर्क कर उसे बुलाया और बच्चे के बारे में बताया कि वह हमारे पास है और काफी सेफ है। प्रियंका ने बताया कि बाद में लंबे समय तक मैं उसके साथ संपर्क में रही।