सोनाक्षी सिन्हा के खान परिवार की बहु बनने की बात सुन कर पिता शत्रुघ्न ने किया सम्पति से बेदखल

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज अपने अभिनय और अदाकारी के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना ली है। सोनाक्षी सिन्हा ने अब तक बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है और सूत्रों की मानें तो उनकी फिल्में अधिकतर ब्लॉकबस्टर ही साबित हुई है। सोनाक्षी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में काफी ज्यादा नाम कमाया है। सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा को आज किसी और के नाम और पहचान की जरूरत नहीं है। आज उनका नाम ही इंडस्ट्री में काफी है।
सोनाक्षी सिन्हा बनने वाली है खान परिवार की बहु
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की बेइंतेहा फैन फॉलोइंग है और दर्शक उन्हें पर्दे पर देखना बेहद पसंद करते हैं। लेकिन फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा अपनी लव स्टोरी के वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में पता चला है कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्द खान परिवार यानी कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के पिता सलीम खान की बहू बनने वाली है। लेकिन दूसरी ओर एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा के पिता यानी शत्रुघ्न सिन्हा अपने करोड़ों की जायदाद में से एक फूटी कौड़ी भी सोनाक्षी को देने से साफ इंकार कर रहे हैं। दरअसल अपने समय के मशहूर अभिनेता शत्रुघन सिन्हा की इकलौती बेटी है, सोनाक्षी सिन्हा। जो आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुद का पहचान बनाने में कामयाब हो रही है।
सोनाक्षी हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं और हाल ही में वह एक बार फिर वे सुर्खियों में आ गई है और इसकी वजह है उनका खान परिवार में बहू बनकर जाना। दरअसल सलमान खान के भाई सोहेल खान की पत्नी के भाई से सोनाक्षी सिन्हा की बहुत जल्द शादी होने वाली है। बता दें कि सोहेल खान के साले का नाम बंटी सजदेह है। इस खबर के बाद एक वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा भी अपने समय के बेमिसाल एक्टर रह चुके हैं और उन्होंने अपने जीवन में काफी अच्छा खासा पैसा और प्रॉपर्टी भी बनाया है।
लेकिन हाल ही में आए इस वीडियो में शत्रु धन साफ तौर पर कह रहे हैं कि वह सोनाक्षी सिन्हा को अपनी जायदाद से एक फूटी कौड़ी नहीं देंगे दरअसल यह वीडियो किसी रियलिटी शो का है जहां शत्रुघ्न सिन्हा अपने प्रति सोनाक्षी सिन्हा के साथ मेहमान के तौर पर गए थे। जहां शत्रुघ्न सिन्हा ने यह बात कही थी। खबरों की मानें तो शत्रुघ्न ने ऐसा इसलिए कहा था, क्योंकि वर्तमान समय में सोनाक्षी सिन्हा अपने पैरों पर खड़ी है और आज उन्होंने अपने दम पर करोड़ों की संपत्ति बना ली है ऐसे में उन्हें किसी और की सम्पत्ति की आवश्यकता नहीं है।