जब नीता अंबानी को पता चला की वो क़भी नही बन सकती मां तो मुकेश अंबानी का था ऐसा रिएक्शन, फिर इस तकनीक की मदद से नीता ने दिया दो जुड़वा बच्चों को जन्म

home page

जब नीता अंबानी को पता चला की वो क़भी नही बन सकती मां तो मुकेश अंबानी का था ऐसा रिएक्शन, फिर इस तकनीक की मदद से नीता ने दिया दो जुड़वा बच्चों को जन्म

मां बनना एक सुखद एहसास है लेकिन कई ऐसी महिलाएं हैं जो इनफर्टिलिटी और कई अन्‍य समस्‍याओं की वजह से कंसीव नहीं कर पाती हैं।
 | 
जब नीता अंबानी को पता चला की वो क़भी नही बन सकती मां तो मुकेश अंबानी का था ऐसा रिएक्शन

Nita Ambani News: मां बनना एक सुखद एहसास है लेकिन कई ऐसी महिलाएं हैं जो इनफर्टिलिटी और कई अन्‍य समस्‍याओं की वजह से कंसीव नहीं कर पाती हैं। अक्‍सर महिलाएं इस बारे में बात करने से कतराती हैं क्‍योंकि आज भी कुछ देशों में बांझपन को एक श्राप के रूप में देखा जाता है।

हालांकि, कुछ सिलेब्रिटीज ने खुलकर अपनी इनफर्टिलिटी के बारे में बात करती हैं। इस लिस्‍ट में नीता अंबानी का नाम भी शामिल है। तीन बच्‍चों की मां नीता अंबानी को कंसीव करने में बहुत दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा था।

​23 में हुआ था बांझपन
एक इंटरव्‍यू के दौरान 55 वर्षीय नीता अंबानी ने बताया कि वो हमेशा से ही मां बनने का सपना देखती थीं। वो चाहती थीं कि वो भी मां बनें और अपने बच्‍चे को गोद में खिलाएं। लेकिन उनके लिए मां बनने का सफर इतना आसान नहीं था। महज 23 साल की उम्र में नीता अंबानी को डॉक्‍टर ने कह दिया था कि वो कभी कंसीव नहीं कर पाएंगी। इस बात को सुनकर वो पूरी तरह से टूट गईं थीं।

​हमेशा बांझ रहेंगी नीता

नीता अंबानी ने बताया कि शादी के कुछ सालों बाद उन्‍हें डॉक्‍टर ने कहा कि वो कभी बच्‍चे पैदा नहीं कर पाएंगी। नीता बताती हैं कि स्‍कूल में उन्‍होंने मां बनने पर एक निबंध लिखा था और 23 साल की उम्र में उन्‍हें पता चला कि वो कभी कंसीव नहीं कर पाएंगी।

 ggggggggggggggg

नीता अंबानी ने कहा कि ये सुनकर वो बिलकुल टूट गई थीं। हालांकि, अपनी करीबी दोस्‍त डॉ. फिरुजा पारिख की मदद से उन्‍होंने पहली बार जुड़वा बच्‍चे कंसीव किए।


​प्रीटर्म हुई थी डिलीवरी

इतनी मुश्किलों के बाद नीता अंबानी को मां बनने का सुख तो मिला लेकिन उनके दोनों बच्‍चों का जन्‍म दो महीने पहले ही हो गया था। सात महीने की प्रेग्‍नेंसी में ही नीता अंबानी ने की डिलीवरी हो गई थी। खुशी की बात यह थी कि इसके तीन साल बाद ही नीता अंबानी ने नैचुरली कंसीव किया था और उनके एक बेटा पैदा हुआ जिसका नाम उन्‍होंने अनंत अंबानी रखा। इस समय नीता का वजन काफी बढ़ गया था जिसे लेकर वो काफी परेशान रहने लगी थीं।

vgm

आईवीएफ की ली थी मदद
नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने कुछ महीने पहले एक इंटरव्‍यू में कहा था कि वो और उनका जुड़वा भाई आकाश आईवीएफ बेबी हैं। माता-पिता की शादी के सात साल बाद उनकी मां नीता अंबानी आईवीएफ की मदद से मां बनी थीं। बच्‍चों के होने के बाद नीता ने अपना सारा समय बच्‍चों की परवरिश में निकाल दिया और दोनों बच्‍चों के 5 साल के होने के बाद उन्‍होंने अपना काम वापस ज्‍वॉइन किया।

नीता अंबानी की इस कहानी से सीख मिलती है कि हमें जिंदगी में कभी हार नहीं माननी चाहिए। अगर एक रास्‍ता बंद होता है तो दूसरा रास्‍ता जरूर खुल जाता है और ऐसी कोई भी परेशानी नहीं है जिसका कोई हल ना हो।