हरियाणा के इस नए हाइवे से पंजाब, राजस्थान और यूपी के लोगों को होगा सीधा फ़ायदा, इन गांवो की जमीनो के बढ़ सकते है दाम

Mohini Kumari
3 Min Read

हरियाणा में सड़कों को सुधारने के लिए सरकार ने प्रयासों को तेज कर दिया है। अब सिरसा जिले के अंतिम छोर डबवाली से पानीपत तक लगभग 300 किलोमीटर की फोरलेन रोड बनाने की योजना है।

डबवाली से पानीपत तक एक राजमार्ग बनेगा। इसके लिए 80 लाख रुपये का डीपीआर बनाने को केंद्र ने मंजूरी दी है। वहीं यह एक्सप्रेस उत्तरी और पश्चिमी हरियाणा को जोड़ेगा। इस एक्सप्रेस वे को सात राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा जाएगा, जिससे भारी वाहनों का दबाव कम होगा।

कहां-कहां से गुजेरगा ये हाईवे ?

  1. डबवाली
  2. कालावाली
  3. रोडी
  4. सरदुलगढ़
  5. हांसपुर
  6. रतिया
  7. भूना
  8. सनियाणा
  9. उकलाना
  10. लीतानी
  11. उचाना
  12. नगुरां
  13. असंध
  14. सफीदो से पानीपत तक बनाई जाना प्रस्तावित है।

इस तरह से पानीपत के उद्योगपतियों काे सिरसा से कपास मंगवाने के लिए सीधा मार्ग मिल जाएगा ।

यह मार्ग पानीपत के गांव सिवाह के पास से शुरू हाेकर गांव सुताना, थर्मल, ऊंटला, नारा, असंध, नगूरा, उचाना, लीतानी, उकलाना, सनियाणा, भूना, रतिया, हांसपुर, सरलुलगढ़, राेडी, कालावाली से डबवाली तक बनाने की प्लानिंग है।

फतेहाबाद में प्रस्तावित फोरलेन हांसपुर पंजाब बार्डर से शुरू होकर रतिया, भूना और सनियाणा तक बनाया जाएगा। जो लगभग सत्तर होगा। हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग अक्सर उत्तर से दक्षिण की ओर बनाए जाते हैं।

हरियाणा सरकार पूर्व से पश्चिम की ओर अर्थात पानीपत से डबवाली तक एक नया राजमार्ग बनाएगी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में करीब 14 कस्बों को फायदा होगा। इससे कस्बों को आपस में जोड़ा जाएगा, जिससे प्रदेश के पानीपत तक यह फोर लेन हाइवे पहुंचेगा।

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का ड्रीम प्रोजेक्ट

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का सपना है। वह इसे क्षेत्र का विकास मानकर चल रहे हैं। खासकर वह बेहतर परिवहन के माध्यम से शहरी क्षेत्रों को सड़क कनेक्टिविटी देकर विकास को गति देना चाहते हैं।

डबवाली से लेकर पानीपत तक फोरलेन

इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए वे पानीपत से डबवाली तक एक फोरलेन रोड बनाना चाहते हैं। यह फोरलेन क्षेत्र के वंचित कस्बों को बेहतरीन सड़क प्रदान करेगा, जिसकी लोगों ने लंबे समय से मांग की है।

Share this Article
Leave a comment