इस SUV को देखकर तो Creta और Nexon वालों की उड़ी नींदें, कम कीमत वाली इस SUV में मिलेगा ADAS का स्पेशल फीचर

Mohini Kumari
2 Min Read

Hyundai Creta देश के SUV सेगमेंट में काफी लोकप्रिय है। लेकिन बाजार में इसका किआ सेल्टोस से कड़ा मुकाबला है। आपको बता दें कि हुंडई क्रेटा की तरह किआ सेल्टोस में कंपनी पैनोरमिक सनरूफ नहीं प्रदान करती है।

लेकिन अब कंपनी ने किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट (Kia seltos Facelift) को बाजार में पेश किया है। जिसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं। जो आपको क्रेटा में नहीं मिलते हैं।

कंपनी ने अपनी इस नई एसयूवी को 10.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा है। जो टॉप वेरिएंट के लिए 20 लाख रुपये तक जाती है।

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट (Kia seltos Facelift) के अप्डेट्स

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट (Kia Seltos Facelift) के फ्रंट में कई नए बदलाव किए गए हैं।

इसमें नई ग्रिल, बम्पर, एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप और स्किड प्लेट शामिल हैं। कंपनी ने अपने रियर में भी कई बदलाव किए हैं। रियर में कनेक्टिंग नजर आने वाली एलईडी बार है। लेकिन वह जुड़ा नहीं है। इसमें एक नया इंजन भी शामिल है।

1.5 लिटर का टर्बो पेट्रोल इंजन है। कंपनी ने इस इंजन को बहुत अधिक पवरफुल बनाया है। अब इसमें तीन इंजन की विकल्प हैं।

पहला इंजन 1.5 लीटर NA पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल है। जिनकी क्षमता 115bhp/144Nm, 115bhp/253Nm और 160bhp/253Nm है, प्रत्येक पावर और टॉर्क उत्पादन करने में सक्षम हैं।

इसमें 6-MT, 6-AT, 6-iMT, IVT और 7-स्पीड दो-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन हैं। वहीं लेवल 2 ADAS, 17 फीचर्स के साथ आता है।

इसमें 15 मानक सेफ्टी फीचर्स भी हैं। इसमें छह एयरबैग और चारों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक हैं। यह अधिक माइलेज देता है और इसका आकर्षक डिज़ाइन है। अब कंपनी पैनोरमिक सनरूफ भी दे रही है।

Share this Article
Leave a comment