Ajinkya Rahane Net Worth : जी हां बिल्कुल हम भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे के बारे में बात कर रहे हैं। इन्होंने आज अपना 34 वा बर्थडे मनाया है। इनके फैंस सोशल मीडिया पर इन्हें बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत मुंबई के डोबिवली से की थी। इसके बाद टीम इंडिया का अहम सदस्य बन और कई अहम मौकों पर जीत हासिल कर इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। ऐसे में रहाणे की संपत्ति और सालाना इनकम के बारे में आपको थोड़ी सी जानकारी देते हैं।
अजिंक्य रहाणे रिपोर्ट के अनुसार यह पता चला है कि इनकी कुल संपत्ति लगभग 9 मिलियन अमेरिका डॉलर के हिसाब से है। अगर भारतीय रुपए में बात की जाए तो यह लगभग 65 करोड़ रुपए के आसपास है। रहाणे इनकी इनकम का मुख्य सोर्स केवल क्रिकेट है। इसके साथ में है ब्रांड एंडोर्समेंट में भी काफी अच्छी कमाई करते हैं।
रहाणे की ब्रांड वैल्यू बहुत ही ज्यादा है दुनिया भर में सबसे सम्मानित खिलाड़ी में रहने का नाम शामिल किया जाता है। रहाणे इंटरनेशनल और नेशनल क्रिकेट मैच और इंडियन प्रीमियर लीग के जरिए पैसे कमाते हैं। आईपीएल में मेघा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स के द्वारा बेस प्राइस ₹1 करोड़ में खरीदा गया था। Also Read : IND vs NZ :इन 6 खिलाड़ियों की होगी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में होगी अग्निपरीक्षा
अगर वही महीने की कमाई की बात की जाए तो लगभग ₹5000000 से भी ज्यादा की कमाई की है। सालाना कमाई 6 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। बीसीसीआई ने रहाणे से ग्रेड बी का सालाना कांटेक्ट किया हुआ है। इसके लिए उन्हें बोर्ड की ओर से 3 करोड रुपए दिए गए हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी साल भर में लगभग ₹10000000 कमा ही लेते हैं। अजिंक्य रहाणे दिल्ली में मार्च 2013 में सबसे पहले टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में रहाणे दो पारियों में मात्र 8 रन ही बना पाए थे।
Also Read : कोई इंटर पास तो कोई हाई स्कूल पास जानिये कितने पड़े लिखे ये फेमस क्रिकेटर