इस इलेक्ट्रिक कार ने ग्राहकों को बनाया दीवाना, कीमत भी कम और एकबार चार्ज करने पर दौड़ेगी 738 किलोमीटर

Mohini Kumari
2 Min Read

स्वीडिश कार निर्माता वोल्वो ने अंततः अपनी पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक प्रीमियम MPV EM90 की घोषणा की है। इसे मुख्यतः चीन में बेचा जाएगा। यह 738 किमी की रेंज प्रदान करता है।

इलेक्ट्रिक एमपीवी में फ्रंट बम्पर पर एक क्लोज ग्रिल, बड़े वोल्वो लोगो और थोर के हैमर एलईडी हेडलैंप हैं। आइए इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।

20 इंच के अलॉय व्हील्स

इलेक्ट्रिक एमपीवी के फ्रंट पर एक बड़ा वोल्वो लोगो, बंद ग्रिल और सिग्नेचर एलईडी हेडलैंप (थोर के हैमर) LED DRL है। प्रोफाइल एक विशिष्ट बॉक्सी एमपीवी सिल्हूट से बना है।

20 इंच के अलॉय व्हील्स, ब्लैक पिलर और स्लाइडिंग सेकेंड लाइन डोर है। इसके पीछे वर्टिकल एलईडी टेललैंप्स, शार्क-फिन एंटीना और एक बड़ी पीछे की विंडशील्ड हैं।

डायमेंशन

डायमेंशन में इलेक्ट्रिक एमपीवी की लंबाई 5,206mm, चौड़ाई 2,2024mm और ऊंचाई 1,859mm है। कार का व्हीलबेस 3,205mm है। सिटिंग ऑप्शन की बात करें तो इसके 3-लाइन में 6 पैसेंजर बैठ सकते हैं।

21 स्पीकर से लैस

इंटीरियर में, इसमें 15.4 इंच की टचस्क्रीन और 15.6 इंच की रूफ स्क्रीन है। यह आवश्यकता पड़ने पर मुड़ जाता है। यह स्क्रीन कैमरा है।

यह मोबाइल स्क्रीन प्रोजेक्शन और थर्ड-पार्टी ऐप्स को सपोर्ट करता है। इसमें बोवर्स और विल्किंस के 21 स्पीकर, मल्टीपल एंबियंट लाइट्स और पूरे केबिन में फैला हुआ पैनोरमिक सनरूफ भी हैं।

फुल चार्ज करने 738 किमी. की रेंज

EM90 इलेक्ट्रिक एमपीवी का बैटरी पैक 116 किलोवाट क्षमता है। 268bhp की क्षमता वाली यह मोटर 8.3 सेकेंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ सकता है। 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 30 मिनट से कम समय लगता है। एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर यह 738 किमी. चल सकता है।

Share this Article