नन्ही बकरी को बचाने के लिए गांव के लड़के ने दांव पर लगा दी जान, छोटे से गढ्ढे में जाकर बाहर निकाली बेज़ुबान जानवर

Mohini Kumari
3 Min Read

दुनिया में अपने अस्तित्व के लिए इंसान और जानवर लड़ रहे हैं। इन दोनों के संघर्ष की बहुत सी घटनाएं हुई हैं। इंसान हमेशा से जानवरों पर अत्याचार करते आए हैं।

फिर वह जंगलों को काटकर घर बनाना होगा या जंगली जानवरों को मारकर उनका मांस खाना होगा। लेकिन दुनिया में कुछ अच्छे लोग भी हैं। ये जानवरों के साथ सहवास करना पसंद करते हैं।

शख्स ने बचाई बकरी की जान

कुछ लोग जानवरों से इतना प्यार करते हैं कि अपनी जान भी खतरे में डाल सकते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही ले लीजिए।

कुछ लोग इस वीडियो में एक छोटे लेकिन गहरे गड्डे के पास खड़े हैं। फिर कोई इस गड्डे में घुस जाता है। वहीं उसके पैर पीछे से पकड़ लेते हैं।

दरअसल ये शख्स गड्डे में अपनी जान का जोखिम डालकर एक बकरी के बच्चे को बचाने के लिए घुसता है। इस गड्डे में कहीं से एक बकरी का बच्चा आकर गिर जाता है।

गड्डा इतना सकरा होता है कि बकरी का बच्चा खुद से बाहर नहीं आ पाता है। ऐसे में जब कुछ लोग उसकी दर्दभरी आवाज सुनते हैं तो मदद करने आ जाते हैं।

जान जोखिम में डाल घुसा गड्डे में

इनमें एक बहादुर व्यक्ति मुंह के बल गड्डे में जाता है। उसकी जान को भी खतरा रहता है। अपने जीवन से ज्यादा उसे बकरी की जान की परवाह है।

देखते ही वह व्यक्ति बकरी के बच्चे को गड्डे से बाहर निकालता है। यह देखकर वहाँ मौजूद हर व्यक्ति खुश हो जाता है।

यह हैरत की बात है कि इस शख्स ने एक बकरी के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। जबकि कई लोग बकरी को यूं ही मारकर खा जाते हैं। ऐसे में उन्हें इसकी जान की कोई कदर नहीं होती है।

लेकिन यहाँ बंदे ने बकरी की जान से अपनी जान अधिक कीमती समझी। आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा भी उसके इस कृत्य से प्रभावित हुए।

उसने घटना का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, “बचाव अभियान, जानवरों से प्यार।”

देखें वीडियो

इस वीडियो को लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं। वे उस शख्स को सलाम कर रहे हैं जिसने बकरी के बच्चे की जान बचाई। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह इंसान और जानवर साथ मिलकर रहें तो ये दुनिया स्वर्ग बन जाएगी।

Share this Article
Leave a comment