इस सप्ताह की शुरुआत से ही सोने का भाव लगातार गिर रहा है। धनतेरस पर सोने का भाव भी गिर गया था। छोटी दिवाली के दिन सोना अधिक महंगा हो गया था।
लेकिन आज, दिवाली के दिन, सोने का भाव गिर गया है। दिवाली पर सोना आज महंगा है। आइए जानें आज दीवाली पर सोना कितना सस्ता है।
दिवाली पर आज 490 रूपये सस्ता हुआ सोना
दिल्ली के सराफा बाजार में आज 12 नवंबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत से ही सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही थी। हालांकि छोटी दिवाली के दिन सोना 330 रुपए महंगा हो गया था। लेकिन आज दिवाली के मौके पर सोना 490 रुपए सस्ता हो गया है।
जानिए आज कितना है सोने का भाव?
12 नवंबर को दिल्ली में 10 ग्राम (24 कैरेट) सोने का मूल्य 60,600 रुपए है। शनिवार को 10 ग्राम (24 कैरेट) सोने का मूल्य 61,090 रुपए था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का आज का मूल्य 55,550 रुपये प्रति किलो है। वही कल इसका मूल्य 56,000 रुपए प्रति किलो था।
चांदी भी हुआ 1000 रूपए सस्ता
जहां पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार गिरावट आई है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमत स्थिर रही है। मंगलवार से चांदी की कीमत भी घटी है। छोटी दिवाली पर चांदी 800 रुपए महंगी हुई। आज, दिवाली के दिन चांदी एक हजार रुपये सस्ती हो गई है। वर्तमान में चांदी 73,000 रुपए प्रति किलो बिक रही है।
विभिन्न शहरों में सोने के भाव-
पटना
60,650 (24 कैरेट)
55,600 (22 कैरेट)
दिल्ली
60,750 (24 कैरेट)
55,700 (22 कैरेट)
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
60,650 (24 कैरेट)
55,600 (22 कैरेट)
नोएडा
60,750 (24 कैरेट)
55,700 (22 कैरेट)
मुंबई
60,600 (24 कैरेट)
55,550 (22 कैरेट)
कोलकता
60,630 (24 कैरेट)
55,550 (22 कैरेट)