हाल ही में चंडीगढ़ और पंचकूला सहित हरियाणा में हल्की बारिश हुई है और बीच-बीच में भी लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश होगी। बरसात ने कई स्थानों पर पानी भर दिया है।
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने एक पांच दिनों की मौसम चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने बताया कि आज, 25 अगस्त को उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के कुछ क्षेत्रों में गरज चमकेगी।
बारिश भी हो सकती है। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में गरज चमकेगी।
तो हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी और पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में गरज चमकेगी। बारिश भी हो सकती है।
आपको बता दें कि राज्य में मौसम बदल रहा है। बीते दिन राज्य का सिरसा जिला 39.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं मेवात 24.1 डिग्री सेल्सियस पर काफी ठंडा है।आपको बता दें कि लगातार बारिश से तापमान ठंडा हो सकता है। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है.