ठंड आ रही है। ऐसे में आप सभी ने ठंड की तैयारी कर ली होगी। जैसे गर्म कपड़े लेना या एक हीटर खरीदना। लेकिन आज हम इन सबसे अच्छे उपायों को बताने जा रहे हैं। शाओमी का MIJIA Natural Wind 1.5hp AC है।
जिसका नवीनतम संस्करण चीन में पेश किया गया है। इसमें चारों ओर फैलने वाली हवा के लिए थ्री-डायमेंशनल वाइड-एंगल एयर डिफ्लेक्टर है, जो 30 सेकंड में ठंडी हवा प्रदान करता है।
यह एक खास गुण है कि गर्म हवा देकर ठंड में भी काम करता है। चलिए इसके बारे में अधिक जानकारी दें अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं।
MIJIA Natural Wind 1.5hp Price
चीन में कंपनी की एसी की कीमत 2,399 युआन है, जो लगभग 27,438 रुपये है। इसके लांच होने के बाद भारतीय बाजार में इसकी कीमत की पुष्टि की जाएगी। हालाँकि, अभी कोई अपडेट नहीं आया है।
MIJIA Natural Wind 1.5hp Benefits
यह एयर कंडीशनर रैपिड कूलिंग और 60 सेकेंड में रैपिड हीटिंग कर सकता है।वास्तव में, यह तीन अलग-अलग डिफ्लेक्शन मोड प्रदान करता है, जिसमें सेसराउंड विंड चारों ओर से ठंडी या गर्म हवा प्रवाहित करता है।
वहीं कैनोपी विंड ऊपर से गर्म या ठंडी हवा प्रवाहित करता है। और कारपेट विंड नीचे से हवा को ठंडा या गर्म बनाता है।सेल्फ-क्लीनिंग सिस्टम इस एयर कंडीशनर को अंदरूनी और बाहरी दोनों तरह से साफ रखता है।