Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट, अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में शुरू हो सकती है बारिश

Mohini Kumari
3 Min Read

उत्तर भारत सहित मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ी है, क्योंकि पश्चिमी हिमालय पर बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में पश्चिमी विभोक्ष से बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा रहेगा। दिल्ली को अगले दो दिनों में घने कोहरे से राहत मिलेगी। राष्ट्रीय राजधानी को बारिश के बाद दो दिन के लिए कोहरे की धुंध से बचाया जा सकता है।

दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम बदलता दिखाई देता है। कभी धूप निकलती है तो कभी सर्द हवा चलती है, जिससे ठंड बढ़ती है। 31 जनवरी और 1 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली में ठंड के बीच बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। दिल्ली में 31 जनवरी और 1 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में इन दिनों न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. लेकिन 2 फरवरी से एक बार फिर कोहरा आएगा और तापमान कम होगा, इसलिए फरवरी के शुरुआती दिनों में दिल्ली में ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

देश भर में मौसम का हाल 

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पंजाब और हरियाणा पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण है। इसके अलावा, 3 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। हवाओं की गति 142–160 नॉट है, और जेट स्ट्रीम औसत समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर है। इन्हीं कारणों से मौसमी गतिविधियां बदल रही हैं।

कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी

एंजेसी स्काईमेट के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह और रात में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा रहने का अनुमान है। साथ ही, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में भारी कोहरा हो सकता है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की परिस्थितियां हो सकती हैं, और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर ऐसी परिस्थितियां हो सकती हैं।

कैसा रहेगा मौसम का हाल 

इसके अलावा, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, हल्की बारिश की संभावना अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु में भी है।

Share this Article